खींवसर, नागौर।
खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गर्मा रही हैं। अब भाजपा नेता और पूर्व में बसपा में रहे नेता दुर्गसिंह ने अब भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को भेजने की बात कही हैं। दुर्गसिंह ने भाजपा नेताओं पर भी आरोप लगाये है, उनका इस्तीफा भाजपा और रालोपा के गठबंधन होने के कारण हैं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थी गठबंधन हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ जाकर यह गठबंधन किया हैं।
उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दुर्गसिंह चौहान ने भाजपा से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की थी और उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां से मिलकर खींवसर उपचुनाव में गठबंधन नहीं करने की मांग की थी। हालांकि बाद में भाजपा और रालोपा का गठबंधन हो गया। भाजपा ने खींवसर सीट रालोपा के लिए छोड़ दी, जिसके बाद दुर्गसिंह चौहान नाराज हो गए और सोमवार को दुर्गसिंह चौहान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़ दिया। दुर्गसिंह चौहान पहले बसपा में हुआ करते थे और उन्होंने बसपा से 2 बार खींवसर में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

Tnxx for comment