झुंझनु, राजस्थान।
मंडावा में उपचुनाव को लेकर भाजपा ने सोमवार को एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित की, हालांकि इसको भाजपा ने बूथ सम्मेलन का नाम दिया। इस चुनावी सभा मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़ के साथ भाजपा के झुंझनु जिलाधिकारी मौजूद थे। इस सभा में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा भी मौजूद थी। उपचुनाव को लेकर भाजपा में राजस्थान की गहलोत सरकार पर कई हमले किए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई हमले किए, उन्होंने किसान कर्जमाफी को भी बड़ा मुद्दा बनाया। हम आपको बता दे कि आगामी 21 अक्टूबर को मंडावा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा हैं। भाजपा की सुशीला सिगड़ा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी रिटा चौधरी से होगा। यह सीट विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा के खाते में ही थी।

Tnxx for comment