RCA विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिन पायलट से मांगी रिपोर्ट

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में फिलहाल RCA का चुनाव हो गया हैं और मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत RCA के अध्यक्ष बन गए है, लेकिन इस दौरान RCA में काफी विवाद हुआ था, जिसको लेकर कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी और गहलोत सरकार में काफी टकराव हुआ था। विपक्षी पार्टियों ने भी इस विवाद को लेकर सरकार को निशाने पर लिया था। अब इस मामले की शिकायत कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गई हैं। कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की हैं।

रामेश्वर डूडी ने इस शिकायत में मुख्यमंत्री गहलोत पर कई आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से विस्तृत रिपोर्ट मांगी हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ ? अब इस मामले की रिपोर्ट पायलट कांग्रेस आलाकमान को देंगें। हालांकि पायलट ने इस मामले को लेकर पहले ही कह दिया हैं कि यह विवाद ठीक नहीं हुआ, इसका नुकसान पार्टी को ही होगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default