खींवसर में गजेन्द्र सिंह खींवसर और हनुमान बेनीवाल की चुनावी सभाएं

INC News
0

खींवसर, नागौर।

खींवसर में आज रालोपा और भाजपा की कई जगहों पर चुनावी सभाएं हैं। इन चुनावी सभाओं में भाजपा और रालोपा के नेता शामिल हो रहे है। इनमें रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, भाजपा नेता रामचन्द्र अंता, भाजपा नेता और पूर्व विधायक हरीश कुमावत, रालोपा नेता पुखराज गर्ग, रालोपा नेत्री स्पर्धा चौधरी मौजूद थे। तमाम नेता आज सुबह से खींवसर के गांवों में जाकर चुनावी सभाएं आयोजित कर रहे है।

इन चुनावी सभाओं में रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के समर्थन में वोट की मांग की जा रही हैं। शनिवार को भी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दर्जनों गांवों में जाकर जनसम्पर्क किया था, वहीं आज भी लगभग एक दर्जन गांवों में इन नेताओं के संभावित दौरे हैं। गौरतलब हैं कि आने वाली 21 अक्टूबर को खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे है, जिसमे भाजपा और रालोपा ने सँयुक्त उमीदवार के रूप में नारायण बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default