नागौर, राजस्थान।
खींवसर में आज रालोपा और भाजपा की कई जगहों पर चुनावी सभाएं हैं। इन चुनावी सभाओं में भाजपा और रालोपा के नेता शामिल हो रहे है। इनमें रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल, भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर, रालोपा नेता अनिल बारूपाल, रालोपा नेता नारायण बेनीवाल, रालोपा नेत्री स्पर्धा चौधरी मौजूद थे। तमाम नेता आज सुबह से खींवसर के गांवों में जाकर चुनावी सभाएं आयोजित कर रहे है। उन्होंने आज ढिंगसरा गांव, आकला, कांटिया, पांचला सिद्धा, पिपलिया, लालवास आदि गांवों का दौरा किया।
इन चुनावी सभाओं में रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के समर्थन में वोट की मांग की जा रही हैं। शनिवार को भी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दर्जनों गांवों में जाकर जनसम्पर्क किया था, वहीं आज भी लगभग एक दर्जन गांवों में इन नेताओं के संभावित दौरे हैं। गौरतलब हैं कि आने वाली 21 अक्टूबर को खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे है, जिसमे भाजपा और रालोपा ने सँयुक्त उमीदवार के रूप में नारायण बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया हैं।

Tnxx for comment