PM मोदी अब नागौर सांसद बेनीवाल को करने लगे Twiter पर follow, देखें पूरी खबर

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को ट्विटर पर follow किया हैं। यह पल सांसद बेनीवाल के लिए बहुत बड़ा है, इसलिए सांसद बेनीवाल ने ट्वीट करके यह खुशी जाहिर की हैं, बेनीवाल ने पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया हैं। हनुमान बेनीवाल की पार्टी भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव से ही गठबंधन का हिस्सा बनी हुई हैं। इसके अलावा अभी विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा और रालोपा का गठबंधन हैं।

बेनीवाल ने पीएम मोदी को ऐसे दिया धन्यवाद

हनुमान बेनीवाल पीएम मोदी को ट्विटर पर बहुत दिनों से फॉलो कर रहे थे, लेकिन आज पीएम मोदी ने खुद बेनीवाल को ट्विटर पर फॉलो किया हैं। ट्विटर पर फॉलो करने से बेनीवाल और मोदी के बीच सम्बंध पता चलते हैं। एक प्रधानमंत्री ने दूसरी पार्टी ले सांसद को ट्विटर पर फॉलो किया हैं। हनुमान बेनीवाल के ट्विटर पर 69 हजार फॉलोवर हैं, जिनमें पीएम मोदी भी शामिल हो गए। वहीं पीएम मोदी सिर्फ 2300 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल है।

हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि धन्यवाद आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ! आपके आदर्श व आपकी कार्यशैली हमेशा हमारा पथ प्रदर्शित करती है ! 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default