नागौर, राजस्थान।
खींवसर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा के लिए प्रचार करने अब नागौर से पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भी अब खींवसर आ गई हैं। गुरुवार को पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने अपने चाचा के लिए उपचुनाव में वोट और समर्थन की मांग की। इस दौरान उनके साथकांग्रेस नेता विजय पूनियां, खींवसर विधानसभा प्रत्याशी सवाई सिंह चौधरी, नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत भी मौजूद थे। हालांकि खुद खींवसर उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा इस सभा मे नहीं पहुंच पाए।
कांग्रेस नेता ज्योति मिर्धा ने इस चुनावी सभा मे नागौर के वर्तमान सांसद हनुमान बेनीवाल पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेनीवाल जी पहले मिर्धा परिवार पर वंशवाद परिवारवाद का आरोप लगाते थे, लेकिन अब खुद परिवारवादी बनकर अपने भाई के लिए वोट मांग रहे है, उनके राज में 10 साल में खींवसर में कुछ काम नहीं हुआ है और तो और खींवसर में कई भी अच्छी रोड़ नहीं हैं, यह सब उन्हीं का परिणाम हैं। उन्होंने सिर्फ बाते की हैं, कोई काम नहीं करवाया।
ज्योति मिर्धा ने अपने चाचा हरेन्द्र मिर्धा की कई उपलब्धियों पर भी बात की, उन्होंने कहा कि हरेन्द्र जी के पिछले कार्यकाल में खींवसर में बहुत ज्यादा काम हुआ था, जो सब आपके सामने हैं। आप इस चुनाव में हरेन्द्र जी मिर्धा को एक बार वोट देकर विधानसभा भेजो, वो मंत्री बनेंगें औऱ खींवसर में हर गांव का हर ढाणी का विकास करवाएंगे।

Tnxx for comment