नागौर, राजस्थान।
राजस्थान उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने अपने दौरे तेज कर दिए हैं। खींवसर विधानसभा सीट इस उपचुनाव की हॉट सीट बन गई हैं। इस सीट पर भाजपा-रालोपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हैं, दोनों ही पार्टियां जोरों शोरों पर प्रचार लर रही हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने कांग्रेसी नेताओं के साथ चुनावी प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में जाकर लोगों से वोट औऱ समर्थन की अपील की।
हरेन्द्र मिर्धा के साथ शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा के उपसचेतक महेन्द्र चौधरी भी साथ रहे। इनके अलावा हाल ही में कांग्रेस में आये दुर्गसिंह खींवसर, कांग्रेस नेता सहदेव चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान हरेन्द्र मिर्धा ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों पर चर्चा की और आगे भी उसी तरह काम करने की बात कही। मिर्धा ने कहा कि अगर आपको लगता हैं कि हमने काम करवाया हैं और हम काम करवाते हैं, तभी वोट देना नहीं तो आप दूसरे को दे सकते है, अब इससे ज्यादा मैं और क्या कह सकता हूँ। काम मे कोई कमी नहीं आएगी, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं और भरपूर काम होगा।

Tnxx for comment