नागौर, राजस्थान।
खींवसर उपचुनाव में अब सिर्फ 3 दिन ही रह गए है। इस उपचुनाव के लिए अब चुनावी प्रचार भी पूरा हो गया हैं, अब 3 दिनों में बड़ी सभाएं होगी और प्रचार की आखिरी कोशिश की जाएगी। कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद इतने दिन एक विदेशी दौरे पर थे, आज चौधरी वापस भारत आये है। अब कृषि मंत्री कैलाश चौधरी दो दिन राजस्थान उपचुनाव में प्रचार करेंगें। कल 18 अक्टूबर को कैलाश चौधरी झुंझनु के मंडावा विधानसभा में चुनावी सभा करने जाएंगे।
19 अक्टूबर को कैलाश चौधरी खींवसर में नारायण बेनीवाल के पक्ष में करेंगें सभा
मंडावा में प्रचार के बाद 19 अक्टूबर को कृषि मंत्री कैलाश चौधरी खींवसर में एक बड़ी चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगें। इस सभा मे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल सहित अन्य भाजपा-रालोपा नेता भी मौजूद रहेंगे। लोकसभा चुनाव में भी कैलाश चौधरी ने हनुमान बेनीवाल के लिए प्रचार किया था, अब एक बार फिर कैलाश चौधरी रालोपा के प्रचार के लिए नागौर आ रहे है।

Tnxx for comment