खींवसर, नागौर।
खींवसर उपचुनाव में अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी रह गए है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे नेता प्रचार ज्यादा कर रहे है। खींवसर में आज कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद प्रचार करने आये। सालेह मोहम्मद ने खींवसर में मुस्लिम समुदाय के साथ एक बड़ी मीटिंग करके इस उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान सालेह मोहम्मद के साथ नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत, पीसीसी सदस्य लियाकत अली, पूर्व प्रत्याशी शौकत अली, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल भी मौजूद थे। सालेह मोहम्मद ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में अच्छा काम कर रही हैं, इस चुनाव में हरेन्द्र मिर्धा के पक्ष में मतदान करके विजयी बनाये, खींवसर में विकास की कोई कमी नहीं रखी जायेगी।

Tnxx for comment