झुंझनु- रिटा चौधरी के पक्ष में आज कांग्रेस की बड़ी सभा, मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट करेंगें सम्बोधित

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

अब राजस्थान उपचुनाव में सिर्फ 2 दिन ही बाकी रह गए है, अब सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं। मंडावा विधानसभा में आज कांग्रेस एक बड़ी रैली करने जा रही हैं। आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामनरायण चौधरी की पुण्यतिथि हैं। इस दौरान झुंझनु की जाट बोर्डिंग में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया हैं, इस सभा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भाग लेंगें। इस सभा मे कांग्रेस के अन्य विधायक, मंत्री भी मौजूद रहेंगें।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय रामनारायण चौधरी ने मंडावा विधानसभा सीट का कई दशकों तक प्रतिनिधित्व किया था। अब कांग्रेस ने उपचुनाव में उनकी बेटी रिटा चौधरी को प्रत्याशी बनाया हैं। इसी चुनावी सभा मे मुख्यमंत्री गहलोत और पायलट मंडावा की जनता से रिटा चौधरी के लिए मतदान की अपील करेंगें। रिटा चौधरी के लिए प्रचार करने मुख्यमंत्री गहलोत आज पहली बार झुंझनु जाएंगे। रिटा चौधरी साल 2008 के विधानसभा चुनाव में भी मंडावा से विधायक बनी थी। अब एक बार फिर रिटा चौधरी मंडावा से प्रत्याशी हैं, उनके सामने भाजपा की सुशीला सिगड़ा मैदान में हैं 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default