हरियाणा में JJP बनी किंगमेकर, जिसके साथ जाएगी उसी की हरियाणा में सरकार

INC News
0

हरियाणा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम भी अब आ गए है। हरियाणा में इस बार किसी को बहुमत नहीं मिला है। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीट हैं, यहाँ 46 सीट पर बहुमत हैं। लेकिन इस बार हरियाणा में भाजपा को सिर्फ 40 सीट ही मिली हैं, वहीं इस बार कांग्रेस ने बढ़त लेकर 31 सीटों पर कब्जा किया है, तो कुछ महीने पहले बनी पार्टी जननायक जनता पार्टी ने पहले ही चुनाव में 10 सीटों पर कब्जा किया हैं, जबकि अन्य दलों और निर्दलीयों ने 9 सीटों पर कब्जा किया। अभी तक कोई भी पार्टी सरकार बनाने की भूमिका में नहीं हैं।

JJP बनी किंगमेकर, जिसके साथ जाएगी उसी की बनेगी सरकार

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए अब जननायक जनता पार्टी का साथ चाहिए होगा, चाहे वो भाजपा हो या फिर कांग्रेस। जिस भी पार्टी के साथ JJP जाएगी, उसी की हरियाणा में सरकार बनेगी। हालांकि भाजपा और कांग्रेस को उनके आलाकमान ने जजपा से गठजोड़ करके सरकार बनाने को कह दिया हैं, लेकिन अब फैंसला जजपा के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला पर हैं कि आखिर वो किसके साथ जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default