जयपुर, राजस्थान।
मण्डावा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रिटा चौधरी शाम को जयपुर पहुंच गई, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायक रिटा चौधरी को बधाई दी और उन्होंने कई देर तक मुलाकात भी की। रिटा चौधरी पहले भी गहलोत सरकार के समय 2008 मे विधायक बनी थी, अब वो दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। गहलोत के बाद रिटा चौधरी उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से भी मुलाकात करेगी।
रिटा चौधरी ने भाजपा की सुशीला सिगड़ा को भारी मतों से हराया हैं। उन्होंने लगभग 33 हजार मतों से सुशीला सिगड़ा को शिकस्त दी। यह सीट 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में ही थी, अब इस सीट को कांग्रेस ने छीन लिया है।

Tnxx for comment