मण्डावा हम जीत गए, खींवसर जीते हुए के समान- सीएम अशोक गहलोत

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव का परिणाम आ गया हैं। इस उपचुनाव में एक सीट पर रालोपा ने जीत दर्ज की तो वही दूसरी सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की हैं। खींवसर में रालोपा के नारायण बेनीवाल ने बाजी मारी तो मण्डावा में रिटा चौधरी ने बाजी मार ली हैं। वहीं भाजपा ने इस उपचुनाव में अपनी मण्डावा सीट खो दी, क्योंकि यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। इस उपचुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया हैं। गहलोत ने कहा कि मण्डावा तो हम जीत गए और खींवसर हमारे लिए जीता हुआ समान ही हैं। गहलोत ने ट्वीट करके कहा कि 

मण्डावा उपचुनाव में भारी मतों से विजयी हुई रीटा चौधरी जी को हार्दिक बधाई। खींवसर उपचुनाव सभी ने एकजुट होकर मजबूती से लड़ा, जहां लोकसभा चुनावों में इस सीट पर लगभग 55000 का डिफ़रेंस रहा वहीं सिर्फ 5 महीने बाद करीब 4630 का अंतर हमारे लिए जीत के समान ही है। कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देने के लिए दोनों क्षेत्रों के मतदाताओं का हार्दिक आभार। चुनाव प्रबंधन करने वाले सभी नेतागण एवं पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को बधाई।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default