खींवसर, नागौर।
खींवसर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर नागौर सांसद और रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल कल शनिवार को खींवसर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगें। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे और भाजपा नेता धनंजय सिंह खींवसर भी रहेंगें। दोनो ही नेता खींवसर से रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के किए वोट और समर्थन की मांग करेंगें। दोनों नेता शनिवार को लगभग एक दर्जन गांवों में चुनावी सभाएं करेंगें।
हम आपको बता दे कि खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा हैं। इस सीट के लिए 21 अक्टूबर को।मतदान होगा और 24 अक्टूबर को इस चुनाव का परिणाम आएगा। इस सीट पर रालोपा के नारायण बेनीवाल और कांग्रेस के हरेन्द्र मिर्धा के बीच मुकाबला हैं।

Tnxx for comment