खींवसर, नागौर।
खींवसर विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा खींवसर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे है। वो एक-एक गांव, ढाणी जाकर जनसमर्थन की मांग कर रहे हैं और विधानसभा उपचुनाव में मतदान की अपील कर रहे है। हरेन्द्र मिर्धा खींवसर की जनता से विकास की बात भी कह रहे हैं। मिर्धा का कहना हैं कि खींवसर में रुके हुए विकास को फिर से शुरू करवाकर विकास करवाया जाएगा।
खींवसर विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस उपचुनाव में हरेन्द्र मिर्धा का मुकाबला रालोपा के नारायण बेनीवाल से है।

Tnxx for comment