मंडावा- कांग्रेस प्रत्याशी रिटा चौधरी गांव-गांव जाकर कर रही हैं वोट की अपील

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

मंडावा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रिटा चौधरी मंडावा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर उपचुनाव में वोट देने की अपील कर रही हैं। रिटा चौधरी हर दिन एक दर्जन गांवों का दौरा कर रही हैं। इस दौरान वो गांवो में लोगों से रूबरू हो रही हैं, गांवो में व्याप्त समस्याओं को सुन रही हैं। चुनाव के बाद गांवों में व्याप्त समस्याओं को दूर करने का वादा भी रिटा चौधरी कर रही हैं। गांवो में रिटा चौधरी का चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया जा रहा हैं।


रिटा चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे रामनारायण चौधरी की बेटी हैं, इसलिए रिटा चौधरी को मंडावा की बेटी कहा जा रहा हैं।  उनके सामने भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा चुनाव लड़ रही हैं, सुशीला सिगड़ा झुंझनु से लगातार 4 बार प्रधान रह चुकी हैं। उनके ससुर भी प्रधान रह चुके। इसप्रकार इस बार मंडावा में मुकाबला बहु और बेटी के बीच हो रहा हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default