हरीश चौधरी ने बेनिवाल पर हमला बोला, तो रालोपा नेता उम्मेदाराम ने संभाला मोर्चा

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

कल बाड़मेर जिले की बायतु विधानसभा के गिड़ा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल पर हमला बोला। हरीश चौधरी ने कहा कि खींवसर में आप जाकर हालात देखो, वहा से बायतु बहुत अच्छा है, उनकी कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है, वो परिवार वाद का आरोप लगाते हैं, लेकिन खुद नही देखते पहले मेरे पिताजी, फिर मैं खुद और अब मेरा भाई। यह परिवार वाद नहीं तो क्या है, पहले जोधपुर में यूनिवर्सिटी चुनाव में जातिगत माहौल बनाया, अब उन्हीं नेताओ के साथ मंच साझा कर रहे है।

हरीश चौधरी पर पलटवार करते हुए उम्मेदाराम बेनीवाल ने खोला मोर्चा

हरीश चौधरी के इस बयान को लेकर रालोपा नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने उन पर पलटवार किया। उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि मंत्री जी के आरोप निराधार हैं। वो जनता को अपने किये हुए वादों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने 10 दिन में कर्जा माफ करने की बात कही थी, बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद सिर्फ अपने परिवार की प्रॉपर्टी बढ़ाई हैं। उनको यह आरोप नहीं लगाना चाहिए, गहलोत के सामने हीरो बनने के लिए और नम्बर बनाने के लिए हरीश जी ऐसा काम कर रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default