चिंकारा मामला- बिश्नोई समाज के वन मंत्री होकर भी समाज को करना पड़ रहा हैं आंदोलन

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले में चिंकारा मामला काफी गर्माया हुआ है। बिश्नोई समाज ने इस मामले को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया था, आज गुरुवार को भी बिश्नोई समाज इस मामले को लेकर बिश्नोई धर्मशाला में एकत्र हुआ है। लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा सवाल वन मंत्री सुखराम बिश्नोई पर खड़े हो रहे है। वन मंत्री सुखराम बिश्नोई भी वन्य जीवों की रक्षा करने वाले बिश्नोई समाज से आते हैं, उनके होते हुए भी बिश्नोई समाज चिंकारा मामले में 2 दिन से आंदोलन कर रहा हैं, अभी तक वन मंत्री सुखराम बिश्नोई इस मामले को लेकर नागौर नहीं आये और न ही कोई कठोर एक्शन लिया है।

गौरतलब हैं कि 28 अक्टूबर को बिश्नोई समाज के युवाओं ने एक घायल चिंकारा हिरन को गोगेलाव स्थित रेस्क्यू सेंटर में उपचार के लिए सौंपा था, उसी दिन शाम बिश्नोई समाज के लोगों ने आकर कमर्चारियों से चिंकारा के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कमर्चारियों ने चिंकारा को पका लिया और दारू के साथ चिंकारा को खाने में लगे हुए थे। इस मामले में बिश्नोई समाज ने काफी ततपरता दिखाई, जिसके बाद आरोपी मुंशी खान और भंवराराम को सस्पेंड कर दिया गया हैं, यह दोनों सरकारी कर्मचारी भी थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default