Toll टैक्स फिर से लागू करने पर बेनीवाल ने सीएम गहलोत पर बोला हमला

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

वसुंधरा सरकार ने 1 अप्रेल 2018 को स्टेट हाइवे को निजी वाहनों के लिए टोल मुक्त किया था। अब गहलोत सरकार ने फिर से टॉल लागू करने का फैंसला किया। अभी तक सरकार में लागू नहीं किया हैं, लेकिन इसकी घोषणा कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में यह लागू हो जाएगा। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर गहलोत सरकार पर हमला बोला हैं। वसुंधरा राजे ने इसे जनविरोधी फैंसला बताया हैं।

रालोपा सयोंजक बेनीवाल ने गहलोत पर लगाया बड़ा आरोप

टॉल टैक्स मामले को लेकर सीएम गहलोत पर सांसद बेनीवाल ने बड़ा आरोप लगाया हैं, उन्होंने गहलोत पर जनविरोधीनीति अपनाकर शासन करने का आरोप लगाया हैं। बेनीवाल ने ट्वीट करके लिखा कि जब पेट्रोल डीजल पर सेस के रूप में राशि ली जाती है,गाड़ी खरीदते समय वाहन टैक्स लिया जाता तो फिर टोल टैक्स किस बात का? @ashokgehlot51 जी ने स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों को पुनः टोल के दायरे में लाकर पुनःजन विरोधी नीति से शासन करने का उदाहरण दिया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default