वसुंधरा ने किया था टोल फ्री, अब गहलोत सरकार ने फिर से किया लागू

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में 1 अप्रेल 2018 को तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार ने स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों को टॉल फ्री किया था, लेकिन अब गहलोत सरकार ने इस फैंसले को फिर से बदल दिया। अब सरकार फिर से निजी वाहनों पर टॉल टैक्स लगाएगी। अब स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों को 40 से 60 रुपये टॉल टैक्स के रूप में देने होंगें। राजस्थान में स्टेट हाइवे पर कुल 143 टॉल हैं, हर दिन 2 लाख से ज्यादा वाहन इन टोलों से गुजरते हैं।

सरकार के इस फैंसले पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने इस फैंसले को जनविरोधी बताया हैं और कहा हैं कि सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। सरकार ने यह फैंसला राजस्व घाटे को लेकर किया हैं। सरकार का कहना हैं कि बरसात में 30% सड़के टूट गई हैं, उनकी मरम्मत के लिए टॉल जरूरी हैं। सरकार को हर साल स्टेट हाइवे पर टॉल से 300 करोड़ का सालाना राजस्व मिलता हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default