जयपुर, राजस्थान।
निकाय चुनाव को लेकर आज घोषणा हो गई हैं, राज्य निवार्चन आयोग ने अभी प्रेस वार्ता करके इस चुनाव की घोषणा कर दी हैं। निकाय चुनाव नवम्बर में ही होंगें। निकाय चुनाव के लिए 16 नवम्बर को मतदान होगा और इस चुनाव का परिणाम 19 नवम्बर को आएगा। 1 नवम्बर को निकाय चुनाव के लिए राज्य निवार्चन आयोग अधिसूचना जारी करेगा।
1 नवम्बर से ही निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, 5 नवम्बर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 8 नवम्बर होगी। 9 नवम्बर को चुनाव आयोग चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा, फिर 16 नवम्बर को मतदान होगा, उसके बाद फिर 19 नवम्बर को निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे।

Tnxx for comment