उपचुनाव में जीत के बाद बेनीवाल ने वसुंधरा की आलाकमान से की शिकायत

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव में खींवसर विधानसभा सीट पर फतेह करने के बाद रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा आलाकमान से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शिकायत की हैं। बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर कई आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे और यूनुस खान ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की खुलेआम मदद की हैं, इन दोनों नेताओं पर भाजपा को एक्शन लेना चाहिए।

हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करके यह बयान दिया हैं और भाजपा आलाकमान से कड़ा एक्शन लेने की मांग की हैं। बेनीवाल ने ट्वीट में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को टैग किया हैं। बेनीवाल यह आरोप कल मीडिया के सामने भी लगा चुके है। उनका आरोप हैं कि प्रदेश में भाजपा-रालोपा का गठबंधन हैं, फिर भी वो भाजपा के होकर कांग्रेस का साथ दे रहे थे। बेनिवाल ने कहा कि इन्होंने लोकसभा चुनाव और उपचुनाव दोनों में ऐसे ही किया हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default