कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने की बुरनेई के सुल्तान से मुलाकात, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं चौधरी

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद केलाश चौधरी इन दिनों एक विदेशी दौरे पर है, वो बुरनेई गए हुए है। बुरनेई में आशियान देशों का एक सम्मेलन आयोजित हो रहा हैं, इस सम्मेलन में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है। बुधवार को केलाश चौधरी ने बुरनेई के सुल्तान के साथ मुलाकात भी की। इस दौरे का उद्देश्य हैं कि आखिर कैसे कृषि को बढ़ावा दिया जाए, कैसे किसानों को कृषि से ज्यादा से ज्यादा फायदा दिया जाए?

इस दौरे के दौरान कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी बुरनेई के खेतों में भी गए, वहाँ जाकर बुरनेई में कैसे खेती की जाती हैं? कैसे पानी की व्यवस्था होती हैं? इन बातों को लेकर वहा के कृषि अधिकारियों के साथ चर्चा भी की। कैलाश चौधरी ने कहा यह पल मेरे लिए अब तक सबसे बड़ा पल हैं कि मैं आज एक दूसरे देश में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ, इससे बड़ा और मेरे लिए क्या हो सकता हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default