खींवसर, नागौर।
राजस्थान उपचुनाव में अब सिर्फ 3 दिन ही बाकी रह गए है। इस उपचुनाव में खींवसर विधानसभा सीट सबसे हॉट बनी हुई है। इस सीट पर एक ओर भाजपा-रालोपा तो दूसरी ओर कांग्रेस। दोनों ही प्रत्याशियों के लिए बड़े-बड़े कदावर नेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कांग्रेस के लिए पिछले 2 दिनों से गहलोत सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी प्रचार कर रहे है। हरीश चौधरी लगातार गांवों में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे है।
हरीश चौधरी ने कहा कि खिंवसर के हर गाँव गली और घर से इस बार हरेंद्र मिर्धा जी को विधानसभा में भेजने की आवाज़ आ रही हैं आपकी यहीं आवाज़ आपके हक़ और अधिकार के लिए विधानसभा में गूंजेगी।

Tnxx for comment