मंडावा में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा के समर्थन में प्रचार करने राजेन्द्र राठौड़ और दिया कुमारी पहुंचे

INC News
0

मंडावा, झुंझनु।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर अब सिर्फ 3 दिन बाकी रह गए हैं। चुनाव लड़ रही पार्टियों ने अब बाकी रहे 3 दिनों में कमर कस ली और दिन-रात मेहनत कर रहे है। मंडावा विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं, वही अब पार्टियां जातिगत समीकरणों के आधार पर भी प्रचार कर रही हैं। मंडावा में राजपूत फेक्टर को साधने के लिए भाजपा के राजेन्द्र राठौड़ ने पूरी ताकत लगा दी, उनके साथ बुधवार को सांसद दिया कुमारी भी मौजूद रही।

राजेंद्र राठौड़ और सांसद दिया कुमारी ने कल मंडावा में कई चुनावी सभा की। इन चुनावी सभाओं में दिया कुमारी और राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में यहाँ पर नरेंद्र खीचड़ ने खूब काम करवाया, चाहे वो चिकित्सा, सड़क, पानी और बिजली का हो, उससे भी पहले मंडावा में कांग्रेस का राज था कई सालों, उस समय यहाँ पर कोई विकास नहीं करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default