जयपुर, राजस्थान।
हाल ही में बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कल मीडिया से बात करते हुए रालोपा अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल को एक नसीहत दी। बेनीवाल ने उपचुनाव की जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खान पर भितरघात करने के आरोप लगाए थे। बेनीवाल के इस बयान पर बोलते हुए सतीश पूनियां ने कहा उनका हमारे साथ गठबंधन हैं, उन्हें हमने पहले भी समझाया था, वो हमारे नेताओं पर आरोप लगा रहे है, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा, उनको गठबंधन का धर्म निभाना चाहिए और गठबंधन की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए, ऐसे किसी दूसरे दल पर आरोप लगाना कहाँ तक सही हैं। हम उनको एक बार और समझाएंगे। नीचे video में देखें पूनियां का बयान

Tnxx for comment