नागौर, राजस्थान।
आज खींवसर उपचुनाव का परिणाम आ गया हैं। इस चुनाव परिणाम में नारायण बेनीवाल ने खींवसर से जीत दर्ज की हैं, उन्होंने कांग्रेस के कदावर नेता हरेन्द्र मिर्धा को कड़ी शिकस्त दी हैं। नारायण बेनीवाल का यह पहला चुनाव था और इसी चुनाव में नारायण बेनीवाल ने जीत दर्ज की हैं, वहीं हरेन्द्र मिर्धा के नाम एक और हार गिनती में हो गई। हालांकि मिर्धा और बेनीवाल के बीच जीत का अंतर ज्यादा नहीं रह सका, लेकिन फिर भी नारायण बेनीवाल सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को चुनाव हराया हैं।
नारायण बेनीवाल ने जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह खींवसर की जनता की जीत हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी मेरा साथ दिया, यह जीत मैं खींवसर की जनता, रालोपा भाजपा के कार्यकर्ताओं और मेरे शुभचिंतकों के नाम कर रहा हूँ। नारायण बेनीवाल ने कहा कि अब मैं राजस्थान की विधानसभा में किसानों से जुड़े हुए मुद्दे उठाऊंगा और मेरे बेरोजगार भाइयो के लिए रोजगार की मांग करूँगा।

Tnxx for comment