मंडावा और खींवसर का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, आज होगा सबसे बड़ा फैंसला

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव का परिणाम आज आने जा रहा हैं। आज सुबह 8 बजे से मण्डावा और खींवसर दोनों जगह मतगणना शूरू हो जाएगी। दोपहर तक दोनो सीटों पर स्थिति साफ हो जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली हैं, वहीं प्रशासन ने भी इसके लिए तैयारी कर ली हैं। खींवसर में आज नारायण बेनीवाल और हरेन्द्र मिर्धा के राजनीतिक भविष्य का फैंसला होगा, तो मण्डावा में रिटा चौधरी और सुशीला सिगड़ा के भविष्य का फैंसला होगा।

सूत्रों और राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो खींवसर सीट पर नारायण बेनीवाल का पलड़ा भारी बताया जा रहा हैं, तो मण्डावा में रिटा चौधरी का पलड़ा भारी माना जा रहा हैं। हालांकि इसका मुख्य फैंसला आज दोपहर तक हो ही जायेगा। लेकिन इतना जरूर हैं कि दोनों ही जगह प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला है। इस उपचुनाव के परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हुई और इस उपचुनाव के बाद प्रदेश की राजनीति में कई बदलाव भी देखने को मिल सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default