झुंझनु, राजस्थान।
मंडावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने क्षेत्र में काफी तेज प्रचार लर रही हैं। दोनों ही पार्टियां गांवो में जाकर नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं। रविवार को मंडावा में कांग्रेस ने एक बड़ी चुनावी सभा की। इस चुनावी सभा मे राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, सहकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल, पूर्व विधायक श्रवण कुमार भी मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी रिटा चौधरी भी इस चुनावी सभा मे उपस्थित थी।
इस चुनावी सभा मे सभी नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया और उपचुनाव में कांग्रेस को वोट व समर्थन देने की मांग की। नेताओ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं, इसलिए यहाँ से रिटा चौधरी जीतेगी, तो मंडावा में 4 साल में अच्छा काम किया जाएगा। मंडावा में आगामी 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होने जा रहा हैं। इस उपचुनाव में भाजपा ने सुशीला सिगड़ा को प्रत्याशी बनाया हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही हैं।

Tnxx for comment