नागौर, राजस्थान।
राजस्थान उपचुनाव को लेकर सियासत काफी गर्मा रही हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे नेता एक-दूसरे पर काफी बयानबाजी कर रही हैं। इस उपचुनाव में खींवसर हॉट सीट बनी हुई हैं, इस सीट पर नेता प्रचार करते वक्त एक-दूसरे पर आरोप ही आरोप लगा रहे है। एक ओर भाजपा और रालोपा हैं, तो उनके सामने कांग्रेस। दोनों ही दलों से आपस में नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है। खींवसर में अब दूसरे चरण के प्रचार में नेताओ का काफी जमावड़ा भी लग गया हैं।
हनुमान बेनीवाल ने कहा- नागौर को मिर्धाओं ने गर्त में मिलाया
इसी कड़ी में खींवसर में प्रचार करते वक्त रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने भी मिर्धा परिवार को लेकर एक बड़ा बयान दिया हैं। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि नागौर जिले को मिर्धा परिवार ने बहुत पीछे धकेल दिया, इन्होंने ही नागौर को गर्त में मिला दिया। पिछले 70 सालों तक मिर्धा परिवार को जनता ने केंद्र तक बड़े-बड़े पदों पर पहुंचाया, लेकिन मिर्धा परिवार ने सिर्फ अपना घर भरा और जनता के लिए कुछ नहीं किया। 70 सालो में नागौर की जनता को नहरी पानी, बिजली और सड़क से वंचित रखा।

Tnxx for comment