झुंझनु, राजस्थान।
राजस्थान में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनावी प्रचार काफी जोरों शोरों पर चल रहा हैं। इस उपचुनाव में भाजपा-रालोपा में गठबंधन हैं। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मंडावा में चुनावी प्रचार करने जाएंगे। हनुमान बेनीवाल इस दौरे के दौरान मंडावा से भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा के लिए वोट और समर्थन की मांग करेंगें। इस दौरे की जानकारी खुद बेनिवाल ने ट्वीट करके दी।
पिछले कई दिनों से हनुमान बेनीवाल खींवसर में अपने भाई और खींवसर प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के लिए प्रचार कर रहे थे, अब वो भाजपा के साथ गठबंधन होने की वजह से मंडावा में भी जनसंपर्क करेंगें। इस दौरान उनके साथ भाजपा और रालोपा के कई कार्यकर्ता साथ मे मौजूद रहेंगें।

Tnxx for comment