खींवसर, नागौर।
प्रदेश में लागू हुए EWS आरक्षण के लिए सवर्णो के प्रतिनिधि मंडल सीएम गहलोत से मिल रहा हैं। आज भी सीएम आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये राजपूत समाज और अन्य समाजों के लोगों ने सीएम गहलोत से मुलाकात की और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रदेश में EWS आरक्षण लागू करने के लिए धन्यवाद भी दिया। इसी क्रम में आज नागौर के खींवसर से भी एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पहुंचा और सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया।
खींवसर से कांग्रेस नेता दुर्गसिंह चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोग सीएम आवास पहुंचे। सभी लोगों ने सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जब मैं पहली बार सीएम बना, उस समय मैंने 14 प्रतिशत आरक्षण की बात केंद्र के पास भेजी थी, अभी हमने EWS आरक्षण लागू किया और इसमें जो त्रुटि थी, उनको भी सुधारा हैं।

Tnxx for comment