नागौर- आखिर सऊदी अरब की जेल में बंद गोविंद भाकर हुए रिहा, कई सालों से बन्द थे जेल में

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

सऊदी अरब की जेल में बंद नागौर के लाडनूं कस्बे के रताऊ गांव निवास गोविंद भाकर आज रिहा हो गए है। गोविंद भाकर कई सालों से जेल में बंद थे। गोविंद भाकर को 72 लाख रुपए देकर सऊदी अरब से रिहा करवाया गया हैं। यह राशि फेसबुक और अन्य साधनों के जरिये इकट्ठा की गई थी। गोविंद भाकर के परिवार की हालत काफी दयनीय थी, इसलिए गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाई और 1 साल बाद सभी ने मिलकर 72 लाख रुपए इकट्ठा किये। यह रुपये सऊदी अरब में जमा होने के बाद आज गोविंद भाकर को रिहा किया गया हैं।

गोविंद भाकर 8 साल पहले सऊदी अरब कमाई करने के लिए गए थे, वहाँ उनको कम्पनी में एक गाड़ी चलाने का काम दिया गया था। उस गाड़ी से रोड़ एक्सीडेंट हो गया और एक आदमी की मौत गई, जिसके बाद उनको सऊदी अरब की जेल में बंद कर दिया गया और उन पर 72 लाख का जुर्माना लगा दिया गया। गोविंद भाकर लाडनूं के रताऊ गांव के रहने वाले है, उनके पिता के गोविंद ही इकलौती सन्तान हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे भी हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default