नागौर चिंकारा मामला- जाने कैसे सरकारी कर्मचारी ही खा गए चिंकारे को

INC News
0


नागौर, राजस्थान।

नागौर में 2 दिन से चिंकारा का मास पकाकर खाने का मामला काफी गरमाया हुआ है। यह मामला नागौर के पास गोगेलाव स्थित रेस्क्यू सेंटर का हैं, जहां पर कर्मचारियों ने एक चिंकारा को पकाकर उसको खा गए। इस मामले में अब 2 कर्मचारियों मुंशी खां और भंवरा राम को सस्पेंड कर दिया हैं, उनके साथ रेस्क्यू सेंटर में काम कर रहे एक अन्य अस्थाई कर्मचारी को भी हटा दिया हैं। वन विभाग की टीम अब इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं 

बुधवार को बिश्नोई समाज के लोगों ने बिश्नोई धर्मशाला में एक बड़ी मीटिंग रखी, जिसमें बिश्नोई समाज के काफी लोग एकत्र हुए, उन्होंने इस मामले में कार्यवाही तुंरत नहीं होने पर नाराजगी भी जताई। बिश्नोई समाज ने विरोध प्रदर्शन भी किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बिश्नोई समाज ने इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी भी लिखी हैं। गोगेलाव सेंटर में इन दिनों जितने भी हिरन लाये गए उन सभी की मौत हो गई, उनकी जांच की मांग भी बिश्नोई समाज कर रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default