खींवसर और मण्डावा में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, सोमवार को होगा मतदान

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर अब सिर्फ एक दिन बचा हैं, सोमवार को इस उपचुनाव को लेकर मतदान होगा। आज शाम 5 बजे इस उपचुनाव के लिए हो रहा प्रचार भी खत्म हो जाएगा। आज खींवसर और मंडावा दोनों ही जगह इस उपचुनाव के लिए प्रचार बन्द हो जाएगा और सोमवार को सुबह 8 बजे मतदान प्रकिया शुरू हो जाएगी।

फिर 24 अक्टूबर को इस उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा। खींवसर विधानसभा सीट इस उपचुनाव के लिए हॉट सीट बनी हुई है, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस से कदावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरेन्द्र मिर्धा हैं, वहीं NDA से हनुमान बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा हैं, हालांकि दोनों ही प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे है।


वहीं मंडावा में एक तरफ कांग्रेस के कदावर नेता रहे रामनारायण चौधरी की बेटी रिटा चौधरी हैं, तो उनके सामने भाजपा की सुशीला सिगड़ा हैं। मंडावा में मुकाबला एक बहु और एक बेटी के बीच हो रहा हैं। आने वाला समय ही बताएगा कि कौन इस सीट से बाजी मारता हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default