मंडावा में भाजपा की विशाल जनसभा, सतीश पूनियां सहित बीजेपी के बड़े नेता कर रहे है सभा

INC News
0


झुंझनु, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव में अब 2 दिन ही बाकी रह गए, भाजपा, कांग्रेस और रालोपा ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं, कल शाम 5 बजे प्रचार भी बंद हो जाएगा। आज झुंझनु के मंडावा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने बड़ी बड़ी रैलियां की, इनमें प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने आज मंडावा में 4 जगहों पर बड़ी-बड़ी चुनावी सभा की, इन सभाओं में भाजपा के सांसद, विधायक और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। सतीश पूनियां ने इस चुनावी सभा मे राजस्थान की गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला।

यह चुनावी सभा मंडावा से भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा के समर्थन में हुई थी। इस सभा मे कृषि मंत्री कैलाश चौधरी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़ मौजूद थे। इस सभा मे सभी नेताओं ने गहलोत सरकार को नकारा बताया और इस उपचुनाव में सुशीला सिगड़ा को वोट और समर्थन देने की मांग की।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default