नागौर, राजस्थान।
खींवसर उपचुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बन्द हो जाएगा। आज भाजपा-रालोपा और कांग्रेस दोनों ही आखिरी चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से आखिरी अपील करेंगें। सोमवार को मतदान सुबह से ही शुरू हो जाएगा। देर रात कांग्रेस ने खींवसर के कुचेरा कस्बे में एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित की, कुचेरा कस्बा मिर्धा परिवार का पैतृक गांव हैं, मिर्धा परिवार का जुड़ाव इसी कस्बे से रहा हैं, यहाँ पर वोटर की संख्या भी बहुत ज्यादा है।
इसलिए कांग्रेस ने देर रात एक बड़ी सभा की, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल हुए, लेकिन नागौर का मिर्धा परिवार एकजुट होकर इस चुनावी सभा मे पहुंचा। इनमें प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, कुचेरा नगरपालिका चैयरमैन तेजपाल मिर्धा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा मौजूद रहे। हरेन्द्र मिर्धा ने कहा कि मैं इतना कह सकता हूँ कि विकास में कोई कमी नहीं रखूंगा, 4 साल तक जनता की सेवा करूँगा।

Tnxx for comment