खींवसर, नागौर।
खींवसर उपचुनाव के दौरान अब खींवसर में राजनीतिक समीकरण बदल गए है। खींवसर से भाजपा नेता और भाजपा से दावेदारी पेश करने वाले दुर्गसिंह खींवसर ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ दी। उन्होंने भाजपा छोड़ने का कारण बीजेपी रालोपा गठबंधन को बताया। उन्होंने भाजपा पर परिवार वाद, पक्षपात जैसे आरोप भी लगाए। दुर्गसिंह ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर भी कई बड़े आरोप लगाए।
अब दुर्गसिंह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है। अब दुर्गसिंह चौहान कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा के लिए खींवसर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगें। दुर्गसिंह चौहाण खींवसर से 2 बार बसपा से चुनाव लड़ चुके है। दुर्गसिंह की खींवसर में राजपूत वोटर पर काफी पकड़ हैं। इसी के चलते उन्होंने रालोपा के हनुमान बेनीवाल के सामने 2 बार चुनाव लड़ा। हालांकि वो जीत नहीं पाए, लेकिन उनके वोटों की संख्या भी कम नहीं थी। अब देखना होगा कि दुर्गसिंह के भाजपा छोड़ने से रालोपा-भाजपा गठबंधन को कितना नुकसान होता???

Tnxx for comment