ओसियां में अब खुलेगा ब्लड स्टोरेज सेंटर, विधायक मदरेणा ने दी जनता को सौगात

INC News
0

ओसियां, जोधपुर।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने अस्पतालों से जुड़ी हुई आज कई बड़ी घोषणा की, इसमें जिन गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं हैं, वहाँ स्वास्थ केंद्र खोलने की घोषणा की, तो कई नए ब्लड बैंक की घोषणा की हैं, तो कई सीएचसी तो कई पीएचसी की घोषणा हुई हैं। सरकार ने यह सब चिकित्सकीय सुविधाओं को सजग करने के प्रयास से किया हैं।

ओसियां की जनता को मिली 2 बड़ी सौगात

इन्हीं घोषणाओं के साथ जोधपुर जिले की ओसियां विधानसभा के लिए भी 2 बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इनमें ओसियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरज खोलने की घोषणा की गई हैं, अब ओसियां की जनता को ब्लड की सुविधा ओसियां में ही मिलेगी, इसके लिए अब जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा विधानसभा के तिंवरी कस्बे के पीएचसी केंद्र को सीएचसी में कन्वर्ट किया हैं। पीएचसी होने के बाद अब तिंवरी कस्बे में जनता को अच्छी और उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए जनता ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा का आभार भी जता रही हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default