नागौर, राजस्थान।
आज राजस्थान उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। आज सुबह खींवसर और मण्डावा में मतगणना शूरू होगी और दोपहर तक इस उपचुनाव के परिणाम हमारे सामने आजायेंगे। इसी के साथ खींवसर और मण्डावा के अगले प्रतिनिधि का भी पता लग जायेगा। खींवसर सीट से नारायण बेनीवाल और हरेन्द्र मिर्धा की किस्मत का फैंसला आज आने वाला हैं, इसी परिणाम के बाद दोनों नेताओं का राजनीतिक भविष्य तय होने वाला हैं।
नारायण बेनीवाल पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, अगर वो चुनाव जीत जाते हैं, तो राजस्थान की विधानसभा में पहली बार पहुंचेंगे और उनका कद हमेशा के लिए बढ़ जाएगा, साथ ही अपने भाई की पार्टी रालोपा का कद भी बढ़ जाएगा। इसलिय यह चुनाव नारायण बेनीवाल के लिए काफी अहम हैं और उनके भविष्य को लेकर आज सबसे बड़ा फैंसला आने वाला हैं।
दूसरी ओर हरेन्द्र मिर्धा हैं, इन्होंने पहले भी कई चुनाव जीते हैं और मिर्धा मंत्री भी रहे हैं और भी कई पदों पर रहे है। लेकिन पिछले तीन चुनाव मिर्धा हार गए थे, इसलिय यह चुनाव उनके लिए काफी अहम हैं। अगर मिर्धा यह चुनाव जीत जाते हैं, तो उनकी इज्जत काफी बढ़ जाएगी। मिर्धा का यह आखिरी चुनाव भी हैं और दूसरी ओर कहा जा रहा हैं मिर्धा चुनाव जाते हैं, तो उनका मंत्री बनना तय है। इसप्रकार आज का चुनाव परिणाम हरेन्द्र मिर्धा के लिए काफी अहम हैं और उनका राजनीतिक भविष्य भी इसी परिणाम के साथ जुड़ा हुआ है।

Tnxx for comment