नागौर, राजस्थान।
खींवसर उपचुनाव को लेकर सियासत लगातार गर्मा रही हैं। अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की भतीजी डॉ अनिता बेनीवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को डॉ अनिता बेनीवाल नागौर से पूर्व सांसद और कांग्रेस की दिग्गज नेत्री ज्योति मिर्धा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गई। डॉ अनिता बेनीवाल हनुमान बेनीवाल की भतीजी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी अपने चाचा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, उस दौरान अनिता बेनीवाल ने अपने चाचा पर कई आरोप भी लगाए थे।
अनिता बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट की मांग की थी, लेकिन अब उनके चाचा ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। डॉ अनिता बेनीवाल एक दन्त चिकित्सक हैं। डॉ अनिता बेनीवाल और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच परिवारिक कलह हैं, जिसके कारण ही अनिता बेनीवाल उनके खिलाफ हो गई।
शुक्रवार को डॉ अनिता बेनीवाल ने हरेन्द्र मिर्धा के समर्थन में चुनावी सभा की और खींवसर उपचुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरान अनिता बेनीवाल ने कहा कि मैं दांतों की डॉक्टर हूँ, अगर हमारे पास कोई मरीज आता हैं और उसके दांत में ज्यादा दर्द और दर्द जाता नहीं हैं, तो हम दांत को उखाड़ फेंक देते हैं, इसी तरह अब खींवसर में दर्द ज्यादा हो गया हैं, तो इनको खींवसर से उखाड़ फेंक दो।

Tnxx for comment