जयपुर, राजस्थान।
हाल ही में सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास नागौर के मेड़ता दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की, जिसका एक बयान काफी वायरल हो रहा हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस बयान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ व पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह खिमसर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनका स्वाभिमान खत्म हो गया।
दरअसल मीडिया वालों ने पूछा कि गजेंद्र सिंह खिमसर और राजेंद्र राठौड़ का ह्रदय परिवर्तन कैसे हो गया, वो आजकल उनके सबसे ज्यादा विरोधी रहे हनुमान बेनीवाल के साथ रहते है। इस बात को लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजेन्द्र राठौड़ और गजेंद्र सिंह खिमसर का ददीन-दिमान खत्म हो गया, जब किसी का स्वाभिमान मर जाता हैं, तब आदमी इस तरह करता हैं, मैं राठौड़ साहब को अच्छी तरह जानता हूँ, वो मेरे साथ जेल में रहे है, उनके स्वाभिमान ही नहीं, उनका स्वाभिमान मर गया।

Tnxx for comment