मंडावा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी रैलियां, उपनेता राजेन्द्र राठौड़ भी साथ में

INC News
0

झुंझनु, राजस्थान।

मंडावा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा लगातार चुनावी दौरे कर रही हैं। सुशीला सिगड़ा गांवों में जाकर लोगों से वोट और समर्थन की अपील कर रही हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुशीला सिगड़ा ने राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के साथ जनसम्पर्क किया। इस दौरान झुंझनु सांसद नरेंद्र खीचड़ और जिले के अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस दौरान राजस्थान की गहलोत सरकार पर कई हमले किये। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत को कठघरे में खड़ा किया। राठौड़ ने किसानों के मुद्दों पर भी कई सवाल उठाए। साथ ही भाजपा नेताओं ने धारा 370 जैसे मुद्दों पर वोट और समर्थन की अपील की। हम आपको बता दे कि मंडावा में सुशीला सिगड़ा का मुकाबला कांग्रेस की रिटा चौधरी से हो रहा हैं। इस सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा, अब सिर्फ 10 दिन ही इस चुनाव में रह गए है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default