नागौर, राजस्थान।
कई दिनों से पाकिस्तान की ओर से आ रहा टिड्डी दल अब नागौर तक पहुंच गया हैं। नागौर पाकिस्तान सीमा से काफी दूर है, लेकिन यहाँ तक टिड्डी दल का पहुंचना बड़ी बात हैं। यह खबर किसानों के लिए चिंता का विषय हैं। इतने दिन यह टिड्डी दल जैसलमेर और बाड़मेर तक ही हावी हो रहा था। टिड्डी दल निरोधक दस्ते इस टिड्डी दल को रोकने के लिए काफी प्रयासरत थे, लेकिन अब यह टिड्डी दल नागौर की सीमा तक पहुंच गया हैं।
कई सालों बाद एक बार फिर राजस्थान में टिड्डी दल के आने की सूचना मिली हैं। पिछले 2-3 दिनों में बीकानेर और हनुमान गढ़ जिले से टिड्डी दल के आने की खबर सामने आई थी। लेकिन आज यह टिड्डी दल नागौर के सेवड़ी गांव में पहुंच गया, किसानों ने पिंपे बजाकर इस टिड्डी दल खेतो में बैठने से रोका। हालांकि इसकी सूचना कृषि विभाग को दे दी गई हैं, लेकिन नागौर जिले के किसानों के लिए यह चिंता का विषय हो सकता हैं।

Tnxx for comment