कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने खींवसर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेनीवाल पर बोला हमला, उठाया विकास का मुद्दा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान उपचुनाव को लेकर अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी हैं। अब दोनों ही ओर से प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही हैं। आज खींवसर में कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, मिर्धा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खींवसर में हो रहे उपचुनाव को लेकर चर्चा की, उन्होंने खींवसर में सबसे बड़ा मुद्दा विकास का उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में खींवसर में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। 

हरेन्द्र मिर्धा ने कहा कि खींवसर के कई गांवों में आज भी पानी की समस्या हैं, गांव पानी से वंचित है, सड़क-चिकित्सा जैसी समस्याओं से खींवसर जकड़ा हुआ है। इस दौरान उन्होंने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के पिछले कार्यकाल पर भी सवाल उठाए।

हरेन्द्र मिर्धा के साथ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, उपसचेतक महेंद्र चौधरी, कांग्रेस नेता दुर्गसिंह चौहान मौजूद थे। मिर्धा ने कहा कि हनुमान बेनीवाल हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते थे, लेकिन असल मे वो खुद वंशवादी हैं, उन्होंने सरपंच से लेकर सांसद तक सब अपने परिवार जनों को ही चुनाव लड़वाया हैं, अब अपने भाई को चुनाव लड़ा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default