नागौर, राजस्थान।
राजस्थान उपचुनाव में हॉट सीट बनी खींवसर विधानसभा सीट पर राजनीति काफी गर्मायी हुई हैं। यहाँ पर कांग्रेस एक के बाद एक करके भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा छुड़वा कांग्रेस में शामिल करवा रही हैं। अब तक कांग्रेस में सेकंडों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कर लिया है। हाल ही में कांग्रेस ने मेघवाल समाज की बड़ी चुनावी सभा रखी, जिसमें मेघवाल समाज के बड़े कांग्रेस नेता शामिल हुए, उसके बाद राजपूत समाज की एक बड़ी सभा आयोजित की, जिसमें राजपूत समाज के बड़े कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
अब कांग्रेस ने मंगलवार को खींवसर में देवासी समाज की बड़ी चुनावी सभा रखी, इसमें कांग्रेस नेता रतन देवासी को बुलाया गया और देवासी समाज को संगठित किया, साथ ही उपचुनाव में हरेन्द्र मिर्धा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान रतन देवासी के अलावा, पर्यावरण मंत्री सुखराम बिश्नोई भी उपस्थित थे। इनके अलावा पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र मिर्धा, पूर्व प्रत्याशी सवाई सिंह चौधरी, दुर्गसिंह चौहान भी मौजूद रहे।
कांग्रेस इस तरह एक-एक करके जातिगत समीकरण साध रही हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा छुड़वा कांग्रेस में शामिल कर रही हैं। हालांकि कांग्रेस की यह रणनीति कितनी कारगर साबित होगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे खींवसर में बीजेपी को कमजोरी जरूर होगी।

Tnxx for comment