कांग्रेस के बाद अब रालोपा ने भी देवासी समाज को किया एकत्रित, ओटाराम देवासी भी रहे मौजूद

INC News
0

खींवसर, राजस्थान।

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में अब सिर्फ 2 दिन ही बाकी रह गए है। कल शाम को इस उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार भी बंद हो जाएगा। ब रालोपा और कांग्रेस दोनो ही दलों ने आखिरी कोशिश करना शुरू कर दिया हैं। 2 दिन पहले कांग्रेस ने देवासी समाज को एकत्रित करके एक बड़ी चुनावी सभा की थी, कांग्रेस ने देवासी समाज को बड़ा बैंक बनाने की पूरी कोशिश की और इस सभा मे कांग्रेस नेता रतन देवासी भी आये थे। देवासी समाज में कांग्रेस के प्रति काफी जोश भरा गया था।

लेकिन आज भाजपा-रालोपा गठबंधन ने भी कांग्रेस की रणनीति की तरह ही देवासी की एक बड़ी सभा करवा दी। इस सभा मे भी रालोपा-भाजपा ने देवासी समाज को एकत्रित किया और उन्होंने सभा में भाजपा नेता ओटाराम देवासी को बुलाया और सम्बोधन कराया। इस सभा मे रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल भी मौजूद रहे। अब दोनों ही दलों ने देवासी समाज को जातिगत समीकरण के आधार पर साधने की कोशिश की हैं, अब देखना होगा कि देवासी समाज किस ओर रुख करेगा या फिर देवासी समाज दोनों पार्टियों में बंट जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default