कृषि मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे खींवसर, नारायण बेनीवाल के पक्ष में कई सभा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी आज नागौर के खींवसर दौरे पर थे। इस दौरान कैलाश चौधरी ने खींवसर में चुनावी सभाएं की, यह चुनावी सभाएं खींवसर उपचुनाव में रालोपा प्रत्याशी नारायण बेनीवाल के पक्ष में की गई थी। इन सभाओं में चौधरी के साथ रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल भी मौजूद थे, इनके अलावा मंच पर भाजपा और रालोपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने नारायण बेनीवाल के पक्ष में मतदान करके भाजपा-रालोपा गठबंधन को मजबूत करने की बात कही। इन चुनावी सभाओं के साथ ही आज खींवसर उपचुनाव के लिए हो रहा चुनाव प्रचार भी थम गया। अब सोमवार सुबह 8 बजे से इस सीट के लिए मतदान शुरू हो जाएगा, फिर 24 अक्टूबर को इस सीट का परिणाम आएगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default