जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आज जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगें, इस मौके पर एक बड़ी सभा का आयोजन भी किया जाएगा। सतीश पूनियां आज औपचारिक रूप से भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता और समस्त प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगें। इनमें राजस्थान प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ भाजपा के सभी सांसद, विधायक, प्रधान सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस कार्यक्रम में एक बड़ी सभा का आयोजन भी होगा, जिसके जरिये सतीश पूनियां शक्ति प्रदर्शन भी करेंगें। हर पदाधिकारी अपने साथ अपने समर्थकों को भी लेकर आएंगे। यह कार्यक्रम जयपुर में भाजपा कार्यालय में 11 बजे शुरू होगा।

Tnxx for comment